निवेशकों के 4 दिन में 13 लाख करोड़ डूबे:

निवेशकों के 4 दिन में 13 लाख करोड़ डूबे:

ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 954 अंकों की गिरावट के साथ 57,145 पर बंद हुआ। निफ्टी 17,100 के नीचे फिसल गया। ये 297.90 या 1.72% की गिरावट के साथ 17,029 पर बंद हुआ।

रियल्टी, ऑटो, मेटल, PSU बैंक के स्टॉक सबसे ज्यादा टूटे। बाकी सभी सेक्टर्स में भी बिकवाली से बाजार दबाव में रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप में करीब 3% की कमजोरी दिखी। बीते 4 कारोबारी सत्रों में गिरावट से निवेशकों को 13 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।निवेशकों की वेल्थ केवल चार कारोबारी सत्रों में 13 लाख करोड़ रुपए कम हो गई। शेयर बाजार में जारी बिकवाली के बीच, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपेटलाइजेशन 270 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो 20 सितंबर को 283 लाख करोड़ रुपए था।गिरते बाजार के बीच हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों ने जोरदार शुरुआत की। BSE पर हर्षा इंजीनियर्स के शेयर 444 रुपए प्रति शेयर पर खुले। यह 330 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 34.55% या 114 रुपए का प्रीमियम है। यह 155.90 या 47.24% बढ़कर 485.90 पर बंद हुआ। शेयर ने 527.65 रुपए का हाई बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *