हिमाचल में 11 जगह बाढ़ और लैंड स्लाइड:24 घंटे में 16 की मौत;

हिमाचल में 11 जगह बाढ़ और लैंड स्लाइड:24 घंटे में 16 की मौत;

देवभूमि हिमाचल में मानसून विदा होने से पहले कहर बरपा रहा है। बीते 24 घंटे में 11 जगह बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन और सड़क दुर्घटना की खबरें आई हैं। इन हादसों में 16 लोगों की मौत हुई है, 16 घायल हुए हैं, जबकि 5 लापता हैं। सिरमौर के रोनाहट के खिजवाड़ी गांव में बीती रात एक मकान पर मलबा गिरने से चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां, उसके तीन बच्चे और एक भानजी शामिल है।

सिरमौर के ही बड़ू साहिब में बीती रात भारी बारिश हुई। एक ट्रस्ट के कालेज में पानी घुस गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि यहां पढ़ने वाले करीब 4000 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। कुछ गाड़ियां भी बाढ़ में बह गईं। सिरमौर के ही मोजा मंडी में एक व्यक्ति बाढ़ में बह गया जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *