जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में 8 घंटे के अंतराल में बसों में दो ब्लास्ट हुए। पहला ब्लास्ट बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे दोमेल चौक पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक खाली बस में हुआ। इसमें 2 लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरा ब्लास्ट गुरुवार सुबह 6 बजे बस स्टैंड पर खड़ी एक खाली बस में हुआ। इस ब्लास्ट में कोई घायल नहीं हुआ। ऊधमपुर पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की जांच कर रही हैं।