बॉक्सऑफिस पर टॉलीवुड एक बार फिर बॉलीवुड पर भारी पड़ा है। पहले दिन PS-1 कमाई के मामले में विक्रम वेधा से काफी आगे निकल गई है। इसने वर्ल्डवाइड 80 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं, इंडिया में इसने करीब 45 करोड़ की कमाई की है। जितना विक्रम वेधा का फर्स्ट डे कलेक्शन रहा उससे दोगुनी कमाई PS-1 ने केवल तमिलनाडु में कर ली है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा फर्स्ट डे इंडिया में करीब 10.58 करोड़ कमा पाई है। इसने वर्ल्डवाइड तकरीबन 19.58 करोड़ की कमाई की है।बॉक्सऑफिस पर फिल्म विक्रम वेधा की शुरुआत काफी स्लो हुई है। पहले दिन फिल्म ने 10.58 का नेट कलेक्शन किया, वहीं विक्रम वेधा का ओवरसीज कलेक्शन 8.9 करोड़ तक सिमट गया। बता दें कि फिल्म को दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में रिलीज किया इसके बावजूद फिल्म को खास ओपनिंग नहीं मिल पाई।
दक्षिण राज्यों पोन्नियन सेल्वन 1 का दमदार क्रेज देखने को मिला है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने केवल तमिलनाडु में ही 26.85 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके अलावा कर्नाटक में 5 से 6 करोड़, केरल में 3 करोड़, तेलुगु भाषा में फिल्म ने 5.5 करोड़ और हिंदी भाषा में 1.75 करोड़ का बिजनेस किया है। इंडिया में फिल्म का टोटल कलेक्शन 40 से 45 करोड़ है।
इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया में पोन्नियन सेल्वन 1 में 2.2 करोड़, यूएस और कनाडा में फिल्म ने 16.5 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 80 करोड़ से ज्यादा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर आने वाले दिनों कई रिकॉर्ड बनाने वाली है।