छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 6 अक्टूबर से किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा 6 अक्टूबर से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल मैदान में किया जाएगा। इसके लिए की जा रही तैयारियों का महापौर हेमा सुदेश देशमुख व आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी प्यारेलाल स्कूल मैदान पहुंचकर जायजा लिया।
इस आयोजन में गिल्ली-डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड, भौंरा, 100 मीटर की दौड़ एवं लंबी कूद खेल को शामिल किया गया है। महापौर देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने राज्य शासन द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।