ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के बाद भारतीय बाजार लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी रही। गुरुवार को सेंसेक्स 156 अंक बढ़कर 58,222 पर बंद हुआ। निफ्टी 57 अंकों की तेजी के साथ 17,331 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही। 12 शेयरों में गिरावट दिखने को मिली।JSW स्टील, कोल इंडिया, हिंडाल्को, टाटा स्टील, LT, ICICI बैंक, HCL टेक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक समेत 27 शेयर्स निफ्टी-50 के गेनर्स रहे। वहीं भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, HDFC, इंडसइंड बैंक, डिविस लैबोरेट्रीज, SBI लाइफ, HDFC बैंक समेत 23 शेयर्स निफ्टी के लूजर्स रहे।