दिल्ली शराब घोटाले में ED की 35 लोकेशन पर रेड:CM केजरीवाल बोले- कुछ नहीं मिलेगा

दिल्ली शराब घोटाले में ED की 35 लोकेशन पर रेड:CM केजरीवाल बोले- कुछ नहीं मिलेगा

दिल्ली की शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में छापेमारी शुरू की। यहां की 35 से ज्यादा लोकेशन पर ED की टीमें सुबह-सुबह पहुंचीं। इन राज्यों में शराब वितरकों, कंपनियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं की तलाशी ली जा रही है। दिल्ली की शराब नीति पिछले साल 17 नवंबर को लागू की गई थी।

इस साल जुलाई में इसके खिलाफ CBI जांच शुरू होने के बाद CM अरविंद केजरीवाल ने खत्म कर दी थी। अब तक 103 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर हमला किया और छापेमारी को गंदी राजनीति करार दिया।केजरीवाल ने ट्वीट किया- 500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से CBI/ED के 300 से ज़्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं। एक मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत ढूंढने के लिए। कुछ नहीं मिल रहा। क्योंकि कुछ किया ही नहीं। अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *