राजस्थान में 60 हजार करोड़ का निवेश करेंगे अडाणी:

राजस्थान में 60 हजार करोड़ का निवेश करेंगे अडाणी:

राजस्थान में इंडस्ट्री और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए ‘इन्वेस्ट राजस्थान समिट’ शुरू हो गई है। इस समिट में गौतम अडाणी ने राजस्थान में 60 हजार करोड़ के इंवेस्टमेंट का ऐलान किया। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल को राजस्थान में सेमीकंडक्टर चिप की इंडस्ट्री लगाने के लिए भी निमंत्रित किया।

इस समिट में दुनिया के करीब 3 हजार से ज्यादा उद्योगपति-बिजनेसमैन शामिल हो रहे हैं। दो दिन तक आयोजित होने वाले इस मेगा बिजनेस इवेंट का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि- हमारे राजस्थान में अकाल सूखे पड़ते थे, अब हमारे उद्योगपति छाए हुए हैं। उन्होंने गौतम अडाणी को दुनिया के दूसरे नंबर का अमीर बनने की बधाई दी।

इससे पहले समिट में टाटा पावर ने राजस्थान में बड़े निवेश की घोषणा की। कंपनी के सीईओ प्रवीर सिन्हा ने कहा कि राजस्थान में आने वाले कुछ सालों में दस हजार पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। उन्होंने कि प्रदेश के सभी हाईवे पर इस तरह के स्टेशन देखने को मिलेंगे। सिन्हा ने कहा कि टाटा पावर ने राजस्थान में 5000 मेगावॉट के लिए निवेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *