रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की अगले महीने G20 समिट के दौरान एक मंच पर होंगे। यह समिट इंडोनेशिया के बाली में 15 और 16 नवंबर को होगी। फरवरी में रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक साथ और एक मंच पर होंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी G20 की बाली समिट में शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पहुंचेंगे। इसकी संभावना इसलिए भी है, क्योंकि अगली G20 समिट 2023 में भारत में ही होनी है।