भिलाई स्टील प्लांट में कांट्रेक्टर विवाद:

भिलाई स्टील प्लांट में कांट्रेक्टर विवाद:

भिलाई स्टील प्लांट कांट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि वह अपने करीबी लोगों व बाहरी लोगों को काम देने के लिए उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने का काम कर रहे हैं। इसे लेकर सुपेला कॉफी हाउस में एक बैठक भी बुलाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष वीएस त्रिपाठी ने बताया कि बीएसपी प्रबंधन अपनी मनमानी करते हुए सीएसए गेट नंबर 2 को चार पहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया है। वहां से ठेकेदार कार लेकर नहीं जा सकते हैं। ऐसा करने से ठेकेदारों को पैदल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके लिए बीएसपी प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया। बीएसपी प्रबंधन आईआर क्लीयरेंस नहीं कर रहा है। इसी मद के जरिए ठेकेदार अपने कर्मचारियों को त्यौहार के समय में ईपीएफ, ईएसआई का भुगतान करता है। दुर्गा पूजा, ईद आदि त्यौहार में ठेकेदार अपने पास से श्रमिकों का भुगतान कर रहा है, लेकिन जब आईआर क्लीयरेंस के लिए पेपर लगाता है तो नए-नए नियम बताकर उसे नहीं दिया जा रहा है। ऐसा करने से अब अक्टूबर महीने में त्यौहार पड़ने पर ठेकेदार भुगतान करने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। ठेकेदारों का कहना है कि यदि श्रमिक कोई शिकायत या प्रदर्शन करते हैं। या अन्य कोई कदम उठाते हैं तो इसके लिए जिम्मेदार बीएसपी प्रबंधन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *