छत्तीसगढ़ बोर्ड के टॉपर्स की उड़ान:18 राउंड में 119 विद्यार्थी हेलीकॉप्टर में बैठे

छत्तीसगढ़ बोर्ड के टॉपर्स की उड़ान:18 राउंड में 119 विद्यार्थी हेलीकॉप्टर में बैठे

छत्तीसगढ़ के मेधावी विद्यार्थियों को आज हवाई सफर कराया गया। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में आये विद्यार्थियों को खास हेलीकॉप्टर में उड़ने का मौका मिला है। इन विद्यार्थियों की जॉय राइड सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी, जिसके बाद 18 राउंड में 119 बच्चों को सफर करने को मिला। एक छोटी सी उड़ान के बाद हेलीकॉप्टर से उतर रहे विद्यार्थियों की मुस्कान बड़ी हो गई है।मेरिट में आए विद्यार्थियों की जॉय राइड के लिए राज्य सरकार ने शनिवार को एक विशेष हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया। विद्यार्थियों को पहले ही रायपुर बुला लिया गया था। सुबह-सुबह सभी विद्यार्थियों को लेकर अधिकारी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड स्थित सरकारी हेलीपैड पर पहुंचे। यहां स्टेट हैंगर में उनके बैठने का इंतजाम था। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला समेत कई लोगों ने छात्रों का स्वागत किया। थोड़ी देर बाद जॉय राइडिंग शुरू हो गई। एक ग्रुप में सात लड़कियों को हेलीकॉप्टर में बिठाया गया। शिक्षा मंत्री ने हरी झंडी दिखाई उसके बाद हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। रायपुर के ऊपर एक चक्कर पूरा कर हेलीकॉप्टर वापस आया। उसके बाद सात विद्यार्थियों का नया दल उसमें सवार होने पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *