बस्तर फाइटर्स के आरक्षकों से मिले CM:भूपेश बघेल बोले- अब यहां शांति और सुरक्षा आप के हाथों में

बस्तर फाइटर्स के आरक्षकों से मिले CM:भूपेश बघेल बोले- अब यहां शांति और सुरक्षा आप के हाथों में

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के लालबाग स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय पहुंचकर बस्तर फाइटर्स के नव नियुक्त आरक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, बस्तर में शांति-सुरक्षा के साथ बस्तर के विकास में योगदान देना फाइटर्स के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है बस्तर के युवा इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि, बस्तर पूर्व में ही शांति के टापू के नाम से जाना जाता था। लेकिन, लाल आतंक के कारण यहां विकास की प्रक्रिया थम सी गई थी। आज परिस्थिति बदल गई है, और नक्सलवाद काफी हद तक सिमट गया है। अब जल्द ही यह अपने शांति के टापू के नाम को सार्थक करेगा। बस्तर के युवाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए राज्य शासन ने बस्तर फाइटर्स फोर्स में स्थानीय युवाओं की नियुक्ति की है। जिसमें संभाग के सभी जिले के युवाओं को मौका मिला है। बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों के स्थानीय युवाओं की भर्ती के लिए 2100 पद निकाले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *