जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM उमर अब्दुल्ला ने फुटबॉल खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। यह वीडियो शुक्रवार का है। उमर अब्दुल्ला श्रीनगर के एक स्कूल में फुटबॉल और क्रिकेट प्लेग्राउंड का उद्घाटन करने पहुंचे थे। घाटी का यह पहला ओपन प्लेग्राउंड है।वीडियो में देखा जा सकता है कि उमर अब्दुल्ला पैरों से फुटबॉल को नचा रहे हैं। खेल के दौरान एक बार गिर भी पड़े थे। पूर्व CM ने कहा कि इस पिच पर फुटबॉल और क्रिकेट दोनों खेल खेले जाएंगे। यहां कोई भी आकर खेल सकता है।