मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ED पर भड़के:छापा मारते हैं तो बताते क्यों नहीं कहां क्या मिला;

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ED पर भड़के:छापा मारते हैं तो बताते क्यों नहीं कहां क्या मिला;

छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिन से फिर ED की टीम लगातार अफसरों, कारोबारियों के यहां छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। ईडी ने IAS समीर विश्नोई और दो कारोबारियों को गुरुवार को गिरफ्तार भी कर लिया। इस पूरी कार्रवाई पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ED छापों के बाद बताती क्यों नहीं कि कहां कितना कैश मिला, संपत्ति मिली, क्या गड़बड़ी मिली। ये छापे भाजपा हमें डराने-झुकाने के लिए करवा रही है, लेकिन हम डरेंगे नहीं।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम से वापस लौटे सीएम बघेल ने मीडिया से कहा कि, ED को भाजपा सरकार के समय हुए घोटाले क्यों नहीं दिख रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में जो सबसे बड़ा नान घोटाला हुआ उसकी जांच क्यों नहीं कर रही है। जिसमें साफ दस्तावेज है कि ‘सीएम और सीएम मैडम’ के नाम पर करोड़ों रुपए का लेनदेन लिखा है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, रमन सिंह ED के प्रवक्ता बने घूम रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि, किसके घर क्या मिला। 40 घंटे में गिन नहीं पा रहे हैं क्या। और जांच करना है, तो पनामा घोटाले की क्यों नहीं हो रही है। उसमें रमन सिंह और उनके लड़के का साफ नाम है। बताना चाहिए कि 10 साल में उनकी आय कैसे बढ़ गई। केंद्रीय एजेंसी गैर भाजपा राज्यों में ही भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *