‘वंदे भारत’ 19 अक्टूबर से चलेगी:

‘वंदे भारत’ 19 अक्टूबर से चलेगी:

हिमाचल में कनेक्टिविटी और टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को देश की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत दी है। यह देश की चौथी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

रेलवे के चार्ट के मुताबिक यह ट्रेन 19 अक्टूबर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ऊना जिले के अंब अंदौरा स्टेशन के बीच रेगुलर रूप से चलना शुरू हो जाएगी। नई दिल्ली से ऊना के बीच की 412 किलोमीटर की दूरी यह गाड़ी साढ़े 5 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी।

दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 5.50 बजे रवाना होकर 11.05 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी।

अगर किराये के लिहाज से देखें तो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और वोल्वो बसों का किराया लगभग बराबर है। वोल्वो बस में अंब अंदौरा से नई दिल्ली का किराया 991 रुपये और ऊना से नई दिल्ली का किराया 899 रुपए है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चेयर कार में सफर करने वालों को भी इस दूरी के लिए 955 रुपये चुकाने होंगे। हां, इसमें उन्हें रास्ते में खाना नहीं मिलेगा। फूड सुविधा लेने पर किराया बढ़ जाएगा।

अगर समय की बात की जाए तो वोल्वो बस में ऊना से नई दिल्ली के लगभग साढ़े 6 घंटे लगते हैं जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े 5 घंटे में पहुंचा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *