राहुल गांधी ने पानी की टंकी पर चढ़कर फहराया तिरंगा:

राहुल गांधी ने पानी की टंकी पर चढ़कर फहराया तिरंगा:

कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पानी की टंकी पर चढ़कर देश का तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। राहुल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कन्नड़ भाषा का सम्मान होना चाहिए।

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब यह कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में पहुंच गई है। गुरुवार को इसका 36वां दिन था। राहुल 12 राज्यों की यात्रा करते हुए कश्मीर जाएंगे। अब तक उन्होंने 925 किमी की यात्रा तय की है।राहुल गांधी चित्रदुर्ग में एक जगह से गुजर रहे थे, तभी उन्हें पानी की टंकी में पार्टी का बैनर और झंडा दिखा। वे पानी की टंकी पर चढ़ने लगे। इसके बाद कई कार्यकर्ता भी उनके पीछे-पीछे आ गए। राहुल ने टंकी पर चढ़कर देश का तिरंगा फहराया और कुछ मिनट बाद उतर आए।

कन्नड़ को लेकर उठे विवाद के बीच राहुल गांधी ने कहा कि BJP और RSS को लगता है कि वे कर्नाटक के इतिहास पर हमला कर सकते हैं। लेकिन अगर कोई भी ऐसा करता है तो उन्हें कांग्रेस पार्टी की पूरी ताकत का सामना करना होगा।

राहुल ने आगे कहा कि भाजपा कन्नड़ को सेकेंडरी लैंग्वेज समझती है। इसका सम्मान नहीं करना चाहती, लेकिन कांग्रेस के लिए ये भाषा भी प्राइमरी है। अगर कर्नाटक के लोग कन्नड़ बोलना चाहते हैं, केरल के लोग मलयालम और तमिलनाडु के लोग तमिल बोलना चाहते हैं तो उन्हें इसकी फ्रीडम होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *