ग्लोबल मार्केट के पॉजिटिव संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार तेजी में बंद हुआ। सेंसेक्स 684 अंकों की तेजी के साथ 57,919 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 171 अंक बढ़कर 17,185 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। वहीं सिर्फ 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।इंफोसिस, HDFC बैंक, HDFC, HCL टेक, ICICI बैंक, LT, UPL, कोटक बैंक समेत 30 शेयर्स निफ्टी-50 के गेनर्स रहे। वहीं ONGC, JSW स्टील, M&M, बजाज ऑटो, एडाणी एंटरप्राइज, एशियन पेंट्स, हिंडाल्को समेत 20 शेयर्स निफ्टी के लूजर्स रहे।
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 में तेजी रही। फाइनेंशियल सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक और IT सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी रही। इनके अलावा FMCG, फार्मा और PSU बैंक सेक्टर में भी 1% से कम की तेजी दिखी। वहीं ऑटो, मीडिया, मेटल और रियल्टी सेक्टर में गिरावट रही।