ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्वासी क्वारटेंग बर्खास्त:

ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्वासी क्वारटेंग बर्खास्त:

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने इकॉनोमिक पैकेज के ऐलान से पहले वित्त मंत्री क्वासी क्वारटेंग बर्खास्त कर दिया है। उनकी जगह अब पूर्व कैबिनेट मंत्री जेरेमी हंट को वित्त मंत्री बनाया गया है। कई दिनों से क्वारटेंग को इस पद से हटाने की मांग हो रही थी। वह करीब एक महीने पद पर रहे। उनके कार्यकाल में टैक्स में कटौती की घोषणा की गई, जिससे पौंड की विनिमय दर में भारी गिरावट आई।वित्त मंत्री को पद से हटाने के साथ ही ब्रिटेन पीएम ने निगम कर बढ़ाने का फैसला किया है।लिज ट्रस सरकार का हाल ही में मिनी बजट पेश हुआ था जो महंगाई पर काबू पाने में विफल साबित होता दिखा। इसके बाद कई सांसदों ने ट्रस को अल्टीमेटम दे दिया कि वित्त मंत्री क्वासी क्वारटेंग को अगर नहीं हटाया गया तो उन्हें बगावत का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, जब से लिज ट्रस ने पदभार संभाला उसके बाद से सरकार आर्थिक मोर्चे पर पस्त नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *