अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब यहां नॉर्थ कैरोलिना के रैले में गुरुवार रात फायरिंग की घटना हुई। हमले में एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस ऑफिसर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
रैले मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने बताया कि नेउज रिवर ग्रीनवे इलाके में कई लोगों पर फायरिंग की गई। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में भी एक पुलिस ऑफिसर शामिल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।