नक्सलियों के खात्मे के लिए चलेगा बड़ा ऑपरेशन:

नक्सलियों के खात्मे के लिए चलेगा बड़ा ऑपरेशन:

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और CRPF अफसरों की हाईलेवल की बैठक हुई है। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में बस्तर से माओवादियों के खात्मे के लिए रणनीतियां बनाई गई है। CRPF DG एसएल थाउसन और छत्तीसगढ़ पुलिस के DGP अशोक जुनेजा दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के पुलिस और CRPF अफसरों की बैठक लिए है। हालांकि, इस बैठक में जिन बिंदुओं पर बात हुई है वह गोपनीय बताई जा रही है।

दरअसल, CRPF के DG एसएल थाउसन दो दिनों से सुकमा में ही हैं। वहीं CG पुलिस के DGP अशोक जुनेजा शुक्रवार की दोपहर सुकमा पहुंचे। दोनों अफसरों ने शुक्रवार की देर शाम तक दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के पुलिस और CRPF के अफसरों की बैठक ली। सूत्रों की मानें तो तीनों जिले के अफसरों के साथ दूसरे के साथ तालमेल बैठाने के निर्देश दिए हैं। बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही बॉर्डर इलाकों में ज्यादा फोकस करने को कहा है।CRPF DG दो दिन पहले गुरुवार को सुकमा के नक्सल प्रभावित एलमागुंडा कैंप पहुंचे थे। इस कैंप में तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया था। वे यहीं रात में रुके भी थे। साथ ही इलाके का जायजा भी लिया था। फिर शुक्रवार को नक्सल प्रभावित इलाके पोटकपल्ली कैंप पहुंचे थे। यहां के जवानों से मिलकर उन्होंने नक्सल मोर्चे पर डटे रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *