शोपियां में कश्मीरी पंडित की हत्या:

शोपियां में कश्मीरी पंडित की हत्या:

दक्षिण कश्मीर के DIG सुजीत कुमार ने कहा- KFF आतंकवादी संगठनों ने पूरन कृष्ण भट्ट की हत्या का दावा किया है। घटना के समय सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर था। कुमार ने कहा कि अगर सुरक्षागार्ड और क्षेत्र के किसी भी अधिकारी की ओर से सुरक्षा में कोई चूक पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिवार के अनुरोध पर शव को अंतिम संस्कार के लिए जम्मू भेजा जाएगा।जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। आतंकियों ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में कश्मीरी पंडित पर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चौधरी गुंड निवासी पूरन कृष्ण भट्ट के रूप में हुई है। वह सुबह 11 बजे अपने घर के पास बागान में काम के लिए जा रहे थे। इस दौरान आतंकी आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *