छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू:

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू:

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है। सामान्य तौर पर 15 अक्टूबर तक मानसून को बस्तर की दक्षिणी सीमा भी पार कर जाना था। लेकिन 14 अक्टूबर को वह पेंड्रा रोड तक ही पहुंच पाई। अगले 10 दिनों में मानसून के प्रदेश से लौटने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक लौटते मानसून की वजह से 18-20 अक्टूबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होगी, लेकिन रात के तापमान में हल्की कमी अब शुरू हो जाएगी। मानसून की वापसी की शुरुआत के साथ अब उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर-पूर्वी हवा का असर शुरू हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात के शेष हिस्सों से वापस लौट गया है। मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से और बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से वह वापस हटा है। मानसून की वापसी रेखा अब रक्सौल, डाल्टनगंज, पेण्ड्रा रोड, छिंदवाड़ा, जलगांव, दहानू और लांग तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *