छत्तीसगढ़ से चलने वाली 22 ट्रेनों के समय में बदलाव:

छत्तीसगढ़ से चलने वाली 22 ट्रेनों के समय में बदलाव:

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में 22 ट्रेनें अब 25 अक्टूबर से बदले हुए समय पर पहुंचेंगी। रेलवे ने इन गाड़ियों के टाइम टेबल में आंशिक फेरबदल किया है। दरअसल, ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या को दूर करने के लिए रेलवे की कवायद चल रही है। अफसरों का दावा है कि टाइम टेबल में नए बदलाव से समय की बचत होगी और गाड़ियां समय पर चलेंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे ने हर साल की तरह इस बार भी एक अक्टूबर को ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया था। रेलवे ने ट्रेनों के टाइम टेबल में आंशिक फेरबदल किया था, तब बिलासपुर जोनल स्टेशन में पहुंचने वाली अधिकांश गाड़ियों का समय यथावत रखा था। इनमें अप व डाउन दोनों दिशाओं की ट्रेनें शामिल थीं। लेकिन, इस व्यवस्था से ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या दूर नहीं हुई। यही वजह है कि रेलवे ने जोनल स्टेशन में 22 ट्रेनों के समय में 25 अक्टूबर से आंशिक बदलाव करने का फैसला लिया है। अब ये गाड़ियां बदली हुई समय पर बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *