CG से मल्लिकार्जुन खड़गे को एकतरफा वोट मिले:

CG से मल्लिकार्जुन खड़गे को एकतरफा वोट मिले:

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। बुधवार को मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को बड़े अंतर से हरा दिया। कुल 9 हजार 385 वोटों में से खड़गे को सात हजार 897 वोट मिले हैं। इसी के साथ खड़गे काे नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। खड़गे को छत्तीसगढ़ से भी एकतरफा वोट मिले हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मतदान की प्रक्रिया 17 अक्टूबर को पूरी की गई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन को मतदान केंद्र बनाया गया था। प्रदेश में 311 मतदाताओं को मतदान करना था। उनमें से 300 ने मतदान किया यानी 98% से अधिक लोगों से मतदान किया। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित तमाम मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और प्रदेश कांग्रेस के डेलीगेट शामिल थे। मतदान से पहले ही संकेत मिल गया था कि छत्तीसगढ़ से अधिकतर वोट मल्लिकार्जुन खड़गे को ही मिल रहे हैं। मतदान से तीन दिन पहले ही खड़गे के लिए चार नेताओं को पोलिंग एजेंट बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *