भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 146 अंकों की तेजी के साथ 59,107 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 25 अंक बढ़कर 17,512 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में लगातार चौथे कारोबारी दिन यह तेजी आई। सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 20 शेयरों में गिरावट रही।डॉलर के मुकाबले रुपया आज को रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। ये 61 पैसे कमजोर होकर 83.01 पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 82.34 पर खुला था । इससे पहले बुधवार को ये 10 पैसे कमजोर होकर 82.40 पर बंद हुआ था।