CM ने ली भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना की जानकारी:

CM ने ली भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना की जानकारी:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सक्ती जिले के चंद्रपुर में बुधवार को अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ये संज्ञान में आया है कि कई लोग अब भी इस योजना से अभी भी नही जुड़ पाए हैं।

सीएम ने अधिकारियों को गांवों में मुहिम चलाकर पात्र लोगों को चिन्हांकित करने और भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाट बाजार क्लीनिक की संख्या गांवों की बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि निर्धारित दवा और जांच की सुविधा लोगों को मिलनी चाहिए। हाट बाजार क्लीनिक संचालन की भी आकस्मिक जांच की जाए।

सीएम भूपेश बघेल मे 15 दिनों में स्कूली बच्चों के शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को अनिवार्य रूप से मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से जोड़ने के निर्देश महिला एवं बाल विकास अधिकारी को दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि रीपा (रूरल इंडस्ट्रियल पार्क) में स्थानीय उद्यमी प्रकृति के लोगों को भी जोड़ना है, जिससे वहां रोजगार के और भी अवसर निर्मित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *