स्वीडन में 26 साल की क्लाइमेट मिनिस्टर:

स्वीडन में 26 साल की क्लाइमेट मिनिस्टर:

स्वीडन की नई गठबंधन सरकार में 26 साल की नेता रोमिना पोरमोतरी को क्लाइमेट मिनिस्टर बनाया गया है। रोमिना को पर्यावरण जैसा अहम मंत्रालय सौंपे जाने की काफी चर्चा हो रही है। क्लाइमेट चेंज के खिलाफ आवाज उठाने वाली ग्रेटा थनबर्ग भी स्वीडन की ही नागरिक हैं।

नए प्राइम मिनिस्टर उल्फ किस्टर्सन ने मंगलवार को कैबिनेट नॉमिनेशन्स का ऐलान किया। स्वीडन के हालिया चुनाव में राइट विंग कोएलिशन ने जीत हासिल की है। रोमिना इसके पहले पार्टी की यूथ विंग की चीफ रह चुकी हैं।

शुक्रवार को जब स्वीडन की गठबंधन सरकार का ऐलान हुआ तो प्रधानमंत्री किस्टर्सन ने सहयोगियों के साथ हुए समझौते को भी सार्वजनिक कर दिया। उन्होंने इमीग्रेशन के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का वादा किया। इसके साथ ही क्राइम पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही।

स्वीडन के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक नई पोस्ट अप्रूव की गई है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, देश में इमीग्रेंट्स की वजह से क्राइम रेट बढ़ा है। इसके लिए सिविल डिफेंस मिनिस्ट्री बनाई गई है। हालांकि, इसकी एक वजह रूस से जारी तनाव भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *