पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की लुधियाना कोर्ट में पेशी टल गई है। शुक्रवार को उनका अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसमें वह अनफिट करार दिए गए। सिद्धू को बीते कल तबियत बिगड़ने पर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि सिद्धू की पेशी के लिए कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
बतां दे कि CJM सुमित मक्कड़ की अदालत ने प्रोडक्शन वारंट जारी करके सिद्धू को पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू के केस में बतौर गवाह कोर्ट में तलब किया है। अदालत की इस सख्ती के खिलाफ पिटीशन दायर की थी। इसके साथ ही 29 सितंबर को दायर की गई अर्जी भी रद्द कर दी गई है। इस अर्जी में उन्होंने दोबारा से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बयान दर्ज करवाने की मांग की थी।सिद्धू की पूर्व DSP बलविंदर सिंह सेखों द्वारा पूर्व फूड सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू के खिलाफ दायर एक याचिका के मामले में गवाही होनी है। बीते दिन पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू ने लुधियाना डिस्ट्रिक्ट में होने वाली पेशी से पहले सुरक्षा की मांग रखी। इतना ही नहीं, पंजाब सरकार व एसएसपी पटियाला को सुरक्षा का वादा करने के लिए भी कहा था।सुरक्षा के लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने सुपरिंटेंडेंट जेल को लेटर लिखा था। सिद्धू ने लिखा कि था उनकी लुधियाना कोर्ट में 21 अक्टूबर को पेशी है। 20 मई 2022 को जेल में आने के दो दिन बाद ही उनकी Z+ सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी। इससे पहले वह पीजीआई चेकअप के लिए गए थे, पर उसे गुप्त रखा गया था।