शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। दिवाली से पहले लगातार 6वें कारोबारी दिन मार्केट में यह तेजी आई। सेंसेक्स 104 अंकों की तेजी के साथ 59,307 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 12 अंक बढ़कर 17,576 के स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 17 शेयरों में गिरावट रही।एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, कोटक बैंक, SBI लाइफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अपोलो हॉस्पिटल, टाइटन, ONGC समेत 21 शेयर्स निफ्टी-50 के गेनर्स रहे। वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, डिविस लैब, अडाणी पोर्ट्स, UPL, LT और इंडसइंड बैंक समेत 29 शेयर्स निफ्टी के लूजर्स रहे।NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 5 में तेजी देखने को मिली। बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर में तेजी रही। वहीं IT, मेटल, ऑटो, FMCG, मीडिया और फार्मा सेक्टर में गिरावट रही।