टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 राउंड के दूसरे मुकाबला इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत लिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अफगानिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 112 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इब्राहिम जदरान ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए लेफ्ट आर्म पेसर सैम करन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। मार्क वुड और बेन स्टोक्स को 2-2 सफलता मिली है। एक विकेट क्रिस वोक्स के खाते में गया। अफगानिस्तान का स्कोर एक समय 5 विकेट पर 109 रन था। 3 रन बनाने में टीम के आखिरी 5 विकेट गिर गए।
जवाब में इंग्लैंड ने 18.1 ओवर में पांच विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। लियाम लिविंगस्टन ने सबसे ज्यादा 21 बॉल में 29 रन बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंडः जोस बटलर (कप्तान), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद और मार्क वुड।
अफगानिस्तानः हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, उस्मान घनी, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमारजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजलहक फारुकी।