दिवाली पर मंत्री कवासी लखमा ने कोंटावासियों को दी सौगात:

दिवाली पर मंत्री कवासी लखमा ने कोंटावासियों को दी सौगात:

सुकमा जिले के अंतिम छोर कोंटा नगर पंचायत में रविवार को छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री एवं स्थानीय विधायक कवासी लखमा पहुंचे। यहां उन्होंने हाई मास्क लाइट का लोकार्पण किया। इस लाइट को शहर के 5 सार्वजनिक जगहों पर लगाया गया है, जिसकी कुल कीमत 31 लाख 48 हजार रुपए है।

मंत्री कवासी लखमा ने नगर पंचायत कोंटा में हाई मास्क लाइट लगाने का ऐलान कुछ महीने पहले किया था, जिसके बाद इसका निर्माण कराया गया। इसका लोकार्पण करने खुद मंत्री कवासी लखमा पहुंचे। उनके कोंटा पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह का माहौल था। हाईस्कूल मैदान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्री श्री माणिकेश्वरी मंदिर, मस्जिद और कोन्टा बस स्टैंड पर हाई मास्क लाइट लगाई गई है। हरेक लाइट की कीमत 6 लाख 37 हजार रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *