सुनक की कैबिनेट का ऐलान:भारतीयों के खिलाफ बोलने वाली सुएला दोबारा होम मिनिस्टर बनीं; 

सुनक की कैबिनेट का ऐलान:भारतीयों के खिलाफ बोलने वाली सुएला दोबारा होम मिनिस्टर बनीं; 

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी कैबिनेट का ऐलान किया। मंत्रिमंडल में लिज सरकार में इंटीरियर मिनिस्टर रहीं भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन की वापसी हुई। उन्होंने दोबारा होम मिनिस्टर नियुक्त किया गया है। वह भारतीय मूल की हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में सनुक का आज पहला दिन है। आज ही वो संसद में विपक्ष का सामना करेंगे। इस दौरान विपक्ष के नेता उनसे 6 सवाल पूछेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ब्रिटेन में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बाद ये संसदीय सत्र काफी हंगामेदार होगा।

लिज सरकार में 43 दिन होम मिनिस्टर रहीं सुएला ने 20 अक्टूबर को पद से इस्तीफा दे दिया था। भारत के खिलाफ बयान देने के बाद उनके इस्तीफे की खबरें सामने आई थीं। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि अगर भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होता है तो इससे ब्रिटेन में प्रवासी बढ़ जाएंगे। ब्रिटेन के प्रवासी वीजा की समय सीमा खत्म होने के बाद भी नहीं जाते। भारतीयों के लिए इस तरह से सीमा नहीं खोली जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *