हरियाणा में पंचायत चुनाव मतदान:70.5% वोटिंग

हरियाणा में पंचायत चुनाव मतदान:70.5% वोटिंग

हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान रविवार को हुआ। 9 जिलों के 61 ब्लॉक में 1,453 सीटों पर वोटिंग हुई। देर रात तक 70.5 % लोगों ने मतदान किया। पंचकूला में सबसे ज्यादा 77.9 फीसदी लोगों ने वोटिंग की। वहीं झज्जर में मत प्रतिशत अन्य जिलों के मुकाबले सबसे कम रहा।

राज्य चुनाव आयोग का कहना है कि लाइन में लगे लोगों को वोट डालने दिया जाएगा। इस कारण से अभी वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होगी। पहले चरण के कुल 49,64,259 में से अभी तक 3504370 मतदाताओं ने वोटिंग में भाग लिया।मतदान के बीच यमुनानगर के छछरौली के कोर्ट बसावा बूथ नंबर 30 पर पोलिंग एजेंट द्वारा खुद मतदाता के वोट पोल करने पर बवाल हो गया। इस पर ब्लॉक समिति के दो प्रत्याशी मतदान केंद्र के अंदर भी बहस पड़े। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने दोनों प्रत्याशियों को शांत करवाया और मतदान केंद्र से बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *