साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में शनिवार देर रात हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मच गई। इटावोन टाउन में हुए इस हादसे में 151 लोगों की मौत हो गई। 2 हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि संकरी गली में लाखों लोगों के जमा होने के बाद भगदड़ मची।
एक चश्मदीद ने बताया, “भीड़ इतनी ज्यादा थी कि हम मुड़ भी नहीं पा रहे थे। अचानक कुछ लोगों ने चिल्लाना शुरू किया- धक्का मारो, धक्का मारो। फिर एक के ऊपर एक लोग गिरने लगे। मैं भी दब गई थी। सांस भी नहीं ले पा रही थी।”