पुलिस-नक्सली मुठभेड़, मारे गए इनामी माओवादी:

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, मारे गए इनामी माओवादी:

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में फिर से पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवान बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना पर गए थे। उसी दौरान माओवादियों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसी फायरिंग का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और 2 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मामला सिकसोड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, DRG के जवान रविवार रात ही कडमे गांव के जंगलों में नक्सलियों के छिप होने की सूचना पर निकल गए थे। इस बीच सोमवार सुबह 3 बजे के आस-पास नक्सली जवानों पर फायरिंग करने लगे। जवानों ने भी जबरदस्त फायरिंग की। जिसके बाद नक्सली जंगल की ओर भाग निकले।बताया गया है कि आधे घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग चलती रही। फिर जब नक्सली जंगल की ओर भागे, तब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ की पुष्टि SP शलभ सिन्हा ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *