हरियाणा के 5 जिलों में CET एग्जाम सेंटर नहीं:नकल की वजह से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इनकार किया

हरियाणा के 5 जिलों में CET एग्जाम सेंटर नहीं:नकल की वजह से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इनकार किया

हरियाणा के 5 जिलों में सबसे ज्यादा नकल होती है। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) करा रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस कारण से इन जिलों में एग्जाम सेंटर बनाने से मना कर दिया है। इन जिलों में रोहतक, जींद, नूंह, दादरी और झज्जर शामिल हैं। वहीं CM मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा है कि हमारी जांचों में भी इन जिलों में नकल होने के ज्यादा मामले मिले हैं।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि 5 और 6 नवंबर को परीक्षा है। इस बार NTA को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा का परिणाम भी जल्द आ जाएगा। उन्होंने बताया कि डेढ़ महीने के भीतर ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा।CM मनोहर लाल खट्‌टर ने एग्जाम को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। CM ने परीक्षा का आयोजन कर रही एजेंसी को फुल प्रूफ तैयारियां करने को कहा है। साथ ही हिदायत दी है कि एग्जाम में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। उन्होंने NTA को डेली रिपोर्ट भी देने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *