इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हराया:

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हराया:

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 ग्रुप-1 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 20 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली।

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। उनकी तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स और सैम करन ने दो-दो विकेट लिए। मार्क वुड और बेन स्टोक्स को 1-1 सफलता मिली।

इंग्लैंड की इस जीत से ग्रुप-1 का समीकरण काफी रोचक हो गया है। अब न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड तीनों के चार-चार मैचों से पांच-पांच पॉइंट हो गए हैं।

न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। 8 के स्कोर पर क्रिस वोक्स ने डेवॉन कॉन्वे को विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों कैच करा दिया। फिन एलन भी बड़ी बारी नहीं खेल सके और 11 गेंद पर 16 रन बनाकर सैम करन को विकेट दे बैठे।

कप्तान केन विलियमसन तीसरे विकेट के रूप में बेन स्टोक्स की बॉल पर आउट हुए। उन्होंने 40 गेंदों पर 40 रन बनाए। मार्क वुड की शॉर्ट पिच बाउंसर को जिमी नीशम डीप मिड-विकेट पर खड़े सैम करन के हाथों में दे बैठे। उन्होंने 3 बॉल पर 6 रन बनाए। क्रिस वोक्स की स्लोअर बॉल को डेरिल मिचेल (3) लॉन्ग ऑन पर खड़े क्रिस जॉर्डन के हाथों में थमा बैठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *