राज्य के अलंकरणों का सम्मान:राज्यपाल अनुसुईया ने मंच से की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ

राज्य के अलंकरणों का सम्मान:राज्यपाल अनुसुईया ने मंच से की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ

छत्तीसगढ़ में 33 विधाओं में बेहतर काम करने वाले 41 लोगों को सम्मानित किया गया। शहर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने इस मौके पर कई विभूतियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। इसके बाद जब राज्यपाल के संबोधन की बारी आई उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की तारीफ की।

राज्यपाल ने कहा- छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर बढ़ा है। शिशु मृत्यु दर भी कम हुई है। भूपेश बघेल जी आप जब से मुख्यमंत्री बने हैं एतिहासिक रूप से तीन सालों में देश और दुनिया के कलाकारों के साथ ट्राइबल उत्सव कराया मैं आपको कोटी कोटी बधाई देती हूं। राज्यपाल ने कांग्रेस सरकार की कुछ योजनाओं को भी गिनवाते हुए तारीफ की।शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार नारायण मरकाम को दिया गया। पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान मदन मोहन गौशाला खरसिया, गुण्डाधूर सम्मान अमितेश मिश्रा, मिनीमाता सम्मान डॉ. मीरा शुक्ला, गुरू घासीदास सम्मान खेमचंद भारती, ठाकुर प्यारेलाल सम्मान अशोक अग्रवाल को प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *