हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार रात करीब 10 बजे एक निर्माणाधीन टनल का हिस्सा ढह गया। हादसे में 50 मजदूरों की जान बच गई। हादसे के वक्त मजदूर टनल से बाहर निकल कर खाना खाने गए हुए थे। हादसा होने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन आशंका जाहिर की जा रही है कि टनल लैंड स्लाइड के कारण ढही।
फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत मलोरी से इंडस की ओर जाने के लिए टनल बनाई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंची। टनल का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। कंपनी अधिकारियों ने मीटिंग करके हादसे की रिपोर्ट तलब की है।