जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर किया;

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर किया;

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें लश्कर का कमांडर मुख्तार भट भी शामिल है, जो घाटी में कश्मीरी पंडितों और प्रवासियों पर अटैक कर रहा था। उसके साथ पुलवामा का सकलैन मुश्ताक और पाकिस्तानी आतंकी मुश्फिक भी मारा गया है।

सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आतंकी सुरक्षाबलों के शिविर में फिदायीन हमले की फिराक में थे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, मुख्तार अहमद भट लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रजिस्टेंस फ्रंट का कमांडर था। 18 अप्रैल को वह अपनी बुआ के घर जाने के नाम पर घर से निकला था। तब से वह लापता था। बाद में जांच में सामने आया कि वह TRF संगठन से जुड़ गया था और पुलवामा में सक्रिय था।

कमांडर बनने से पहले भट कई साल तक TRF का ओवरग्राउंड वर्कर रहा। वह युवाओं का ब्रेनवॉश करके उन्हें कट्‌टर बना रहा था। भट ने देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक कई गतिविधियों को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *