छत्तीसगढ़ राज्योत्सव:

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव:

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में इस बार 10 देशों और 27 प्रदेशों के डेढ़ हजार कलाकारों की स्टेज परफार्मेंस की ऐसी गूंज है कि राज्योत्सव में भारी भीड़ पहुंच रही है। यही नहीं, साइंस काॅलेज मैदान पर लगा मेला भी दिनभर खचाखच भरा रहने लगा है। इसलिए बुधवार को संकेत मिले हैं कि आदिवासी नृत्य महोत्सव को दो दिन और बढ़ाया जा सकता है।

ऐसे में समापन 5 नवंबर को होने की संभावना है और सीएम भूपेश बघेल गुरुवार को इसकी विधिवत घोषणा कर सकते हैं। गौरतलब है कि महोत्सव में सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं विदेशों से मोजाम्बिक, टोगो, मंगोलिया, रूस, इंडोनेशिया, सर्बिया, न्यूजीलैंड, इजिप्ट और मालदीव के दलों के कुल 15 सौ कलाकार आए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *