छत्तीसगढ़ में BJP ने महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाती श्रीनिवासन बिलासपुर आएंगी। दोनों महिलाओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्लाबोल के लिए रिचार्ज करेंगी।
11 नवंबर को होने वाले इस शक्ति प्रदर्शन में बीजेपी ने एक लाख महिलाओं की भीड़ जुटाने का दावा किया है। इधर, भाजपा की इस रैली और प्रदर्शन को रोकने लिए प्रशासन ने अनुमति का रोड़ा खड़ा कर दिया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा है कि भाजपा को रैली और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।