तंजानिया में रविवार को प्लेन विक्टोरिया झील में डूब गया। इसमें 49 पैसेंजर मौजूद थे, जिसमें से 23 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि, बाकी लोगों के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है।
तंजानिया पुलिस के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से प्लेन झील में गिरा है। प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था, उसी दौरान ये हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
5 साल पहले ऐसी ही घटना उत्तरी तंजानिया में हुई थी। सफारी कंपनी का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था ,जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।