अमेरिका में आज मिड टर्म इलेक्शन:

अमेरिका में आज मिड टर्म इलेक्शन:

अमेरिका में आज मिड टर्म इलेक्शन यानी मध्यावधि चुनाव है। ये राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के बीच की अवधि में होता है। मिड टर्म इलेक्शन से संसद के दोनों सदनों हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव (लोअर हाउस) और सीनेट (अपर हाउस) के मेंबर्स को चुना जाता है। इसके अलावा राज्यों में गवर्नर का चुनाव भी होता है।

आज हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव की सभी 435 सीटों, सीनेट की 100 में से 35 सीटों और 36 राज्यों के गवर्नर के लिए चुनाव होना है। किसी भी पार्टी को हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव में बहुमत हासिल करने के लिए 218 सीटें पर जीत हासिल करनी होगी।अमेरिका में महंगाई एक बड़ी समस्या बन गई है। सितंबर में महंगाई दर 8.2 फीसदी थी। कई सर्वे के मुताबिक, अमेरिका के 57.9 फीसदी लोग अर्थव्यवस्था संभालने के बाइडेन के रिकॉर्ड से नाखुश हैं। वहीं, गर्भपात का कानून भी एक अहम मुद्दा है। 24 जून को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को 50 साल पहले मिली अबॉर्शन की संवैधानिक सुरक्षा खत्म कर दी। प्रेसिडेंट बाइडेन इसके खिलाफ हैं। इसके अलावा US में गोलीबारी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं, जिसके बाद गन लॉ की मांग बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *