हरियाणा के शहरों की हवा दमघोंटू श्रेणी में पहुंच गई है। राज्य के अधिकांश हिस्से कोहरे की चपेट में आ गए हैं। इस कारण से शहरों में वायु गुणवत्ता (AQI) ‘वैरी पुअर’ यानी बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। नॉर्थ हरियाणा के शहरों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं, यहां के कुरुक्षेत्र और अंबाला शहरों का AQI 400 के पार पहुंच गया है।
राज्य के छह जिले ऐसे हैं, जो रेड जोन में चले गए हैं। इनमें कैथल जिसका AQI 391 पहुंच गया है। इसके साथ ही यमुनानगर का 371, करनाल का 337, पंचकुला का 330, पानीपत का 320, और फतेहाबाद AQI 306 पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार सिरसा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, हिसार, जींद की भी हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।