कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज 65वें दिन महाराष्ट्र में है। यहां हिंगोली जिले में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, शिवसेना विधायक सचिन अहीर भी मौजूद रहे। वहीं, आज यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता श्री पी गणेशन का निधन हो गया। राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख जताया।
