दिल्ली की हवा खराब:एक मीटर दूर का वाहन भी नहीं दिखादिल्ली की हवा खराब:

दिल्ली की हवा खराब:एक मीटर दूर का वाहन भी नहीं दिखादिल्ली की हवा खराब:

दिल्ली की हवा लाहौर-कराची और बीजिंग से दोगुने से भी ज्यादा खराब है। आज सुबह कराची का AQI 186 था, जबकि दिल्ली का AQI करीब 400 दर्ज किया गया। इसके कारण राजधानी में धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिखी। स्थिति यह थी कि सड़क पर एक मीटर दूर का वाहन भी दिखाई नहीं दे रहा था। लो विजिबिलिटी के कारण लोगों को बहुत दिक्कतें हो रही थीं। बीमार और बुजुर्गों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई।नोएडा में भी धुंध का असर देखा गया। दिन में वाहनों की लाइटें जलती दिखी। हर दिन सड़कों की सफाई और पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है।आज सुबह दुनिया के टॉप 10 सबसे खराब हवा वाले शहरों में भारत से दिल्ली और कोलकाता, पाकिस्तान के कराची और लाहौर समेत चीन के बीजिंग और चेंगदू शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *