जब CM से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करने लगी छात्रा:बोली-आत्मानंद स्कूल खुलने से फीस की चिंता नहीं

जब CM से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करने लगी छात्रा:बोली-आत्मानंद स्कूल खुलने से फीस की चिंता नहीं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के दौरे पर पहुंचे। सीएम भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश में धान खरीदी, प्रदूषण, छत्तीसगढ़ की विभिन्न योजनाओं और अपने पंजाब दौरे के बारे में बातचीत की। उन्होंने किसानों से पैरादान की अपील करते हुए उसका महत्व बताया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम सेमरा में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। नवागढ़ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और ग्राम पंचायत सेमरा की सरपंच गायत्री साहू ने शॉल, श्रीफल देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि धान कटाई शुरू हो चुकी है। इस साल बारिश भी काफी अच्छी हुई थी, जिससे पैदावार भी बहुत हुई है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है।

जब CM से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करने लगी छात्रा

वहीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पामगढ़ की छात्रा तान्या केशरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात की। उसने बताया कि आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से अब फीस की चिंता किए बगैर वो अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर पा रही है। पहले निजी स्कूल में ज्यादा फीस लगती थी। तान्या ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके स्कूल में लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रूम जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। शिक्षक भी बहुत सपोर्टिव हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस पर कहा कि आज गांवों में बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते देख बहुत खुशी होती है। बच्चे अपनी संस्कृति और परंपरा से भी जुड़े रहें, इसलिए स्कूलों में हफ्ते में एक दिन छत्तीसगढ़ी और संस्कृत में भी पढ़ाई करवाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *