छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे RSS प्रमुख:

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे RSS प्रमुख:

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं । झारखंड के रांची से सड़क मार्ग से होते हुए मोहन भागवत रविवार की शाम जशपुर पहुंचे । अब सोमवार को मोहन भागवत के कार्यक्रम तय हैं । जिनमें सबसे प्रमुख दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण है। दिलीप सिंह जूदेव जशपुर राजपरिवार के प्रमुख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की मशहूर सियासी हस्ती रहे । आदिवासी इलाके में हिंदुत्व जागरूकता के कामों की वजह से उन्हें जाना जाता है।

झारखंड के रांची से सीधे मोहन भागवत जशपुर के वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचे। संघ प्रमुख रविवार की शाम वनवासी कल्याण आश्रम में संघ की शाखा में शामिल हुए। इसके बाद आश्रम में होने वाली शाम की आरती में शामिल होकर, संघ प्रमुख संघ के अधिकारियों ,पदाधिकारियों और स्वयंसेवियों से भेंट- मुलाकात की। जशपुर के वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *