एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बीच भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू (Koo) को फायदा मिलता दिख रहा है। कंपनी के को फाउंडर मयंक बिद्वतका के अनुसार कू अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। इसके यूजर्स की संख्या 5 करोड़ (50 मिलियन) के पार निकल गई है।
कू के सीईओ और सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा कि सिर्फ 2.5 सालों के अंदर आज हम दुनिया में दूसरे सबसे बड़े माइक्रो-ब्लॉग हैं। लॉन्च के बाद से हमारे यूजर्स ने हम पर भरोसा किया है।कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल कू ऐप भारत के अलावा अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, कनाडा, नाइजीरिया, यूएई, अल्जीरिया, नेपाल और ईरान सहित 200 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। कू 10 भाषाओं में उपलब्ध है।